Jharkhand

सरायकेला के भाटिया बस्ती स्थित सरकारी स्कूल में फिर चोरी, समरसेबल पंप और बिजली का तार ले उड़े चोर

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

सरायकेला (SARAIKELA):सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-11 स्थित भाटिया बस्ती के सरकारी स्कूल में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है. जहां चोर स्कूल परिसर में घुस गए और समरसेबल पंप के साथ बिजली का तार भी उखाड़कर ले गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले कई वर्षों से यह स्कूल चोरों के निशाने पर है और लगभग हर छह महीने में यहां चोरी की वारदात होती है.इसके बावजूद अब तक सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं किए गए है.

असमाजिक तत्त्वों का रहल लगा रहता है जमावड़ा 

लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में अवैध शराब और जुए के अड्डे संचालित होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. उनके मुताबिक, यही वजह है कि चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है.क्षेत्रवासियों ने यह भी दावा किया कि तीन दिन पहले गम्हरिया के अंचलाधिकारी के साथ भी इसी स्थान पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की थी.

कुछ लोगों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म नहीं भरने को लेकर धमकी देने का भी आरोप

इसके अलावा, कुछ लोगों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म नहीं भरने को लेकर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से स्कूल में हुई चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब भट्ठियों और जुए के अड्डों पर सख्त कार्रवाई तथा क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल