Jharkhand

साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे समेत तीन की मौके पर मौत

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के बरहरवा-फरक्का मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पांच वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हट वाया.

मां-बेटे समेत तीन की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के साहेबडंगा गांव निवासी बदरुल शेख का 22 वर्षीय पुत्र इस्माइल शेख अपनी मां आएशा बीबी (45),बहन रुली खातून (18) तथा पांच वर्षीय छोटी बहन मर्जिया खातून के साथ पश्चिम बंगाल के धुलियन से इलाज कराकर बाइक से वापस घर लौट रहा था.इसी दौरान शाम करीब चार बजे बरारी पंचायत भवन के समीप उनकी बाइक ट्रक संख्या जेएच-16 एच-0025 की चपेट में आ गई.हादसा इतना भीषण था कि इस्माइल शेख,उस की मां आएशा बीबी और बहन रुली खातून की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.वहीं पांच वर्षीय मर्जिया खातून घायल हो गई,जिसे तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

मामले की जांच कर रही है पुलिस 

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ को जाम कर दिया.सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह,एसआई अनिल यादव,रंजय यादव एवं राजनाथ साव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्तd कराया।थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर