Jharkhand

साहिबगंज:राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया अज्ञात व्यक्ति, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
साहिबगंज:राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया अज्ञात व्यक्ति, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

 


साहिबगंज:  राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से  एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना मालदा रेलखंड के मिर्जाचौकी-करमटोला रेलवे स्टेशन के रक्सी स्थान के पास की है.घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस जाँच में जुटी है. 

जानकारी के अनुसार, मिर्जाचौकी की ओर से डाउन स्पेशल पैसेंजर ट्रेन रक्सी स्थान पार कर रही थी. इसी दौरान  दूसरे ट्रैक पर यह व्यक्ति खड़ा था.तभी साहिबगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी  थाना के एएसआई विल्सन हांसदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल वाहन से साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाकर इलाज के लिए भर्ती कराया.फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी

 

रिपोर्ट:गोविन्द ठाकुर