Jharkhand

साहिबगंज:बेहड़ा पहाड़ गांव में बदहाल सड़क व्यवस्था, विकास के दावे फेल

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
साहिबगंज:बेहड़ा पहाड़ गांव में बदहाल सड़क व्यवस्था, विकास के दावे फेल

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड अंतर्गत करणपुरातो पंचायत के बेहड़ा पहाड़ गांव में आज भी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजारने को मजबूर है,गांव तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति बेहद जर्जर है. पथरीली और उबड़-खाबड़ सड़क पर ग्रामीणों को रोजाना आवागमन करना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गांव की सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है,बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते है.सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.मरीजों,बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है.

अब तक कोई ठोस पहल नहीं

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण की मांग से अवगत कराया गया,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई,चुनाव के समय विकास के बड़े- बड़े वादे किए जाते है,लेकिन चुनाव समाप्त होते ही गांव की समस्याओं को भुला दिया जाता है.इस बीच पहली बार जेएलकेएम पार्टी के एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पहाड़िया बेहड़ा गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को करीब से देखा. उन्होंने गांव की जर्जर सड़क,पेयजल,शिक्षा और अन्य मूलभूतसुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ दावे किए गए है,जबकि जमीनी हकी कत कुछ और ही बयां कर रही है.

ग्रामीण पथरीली सड़क पर चलने को मजबूर

आगे उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी यदि ग्रामीण पथरीली सड़क पर चलने को मजबूर हैं तो यह विकास व्यवस्था पर बड़ा सवाल है उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाया.ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग की है,ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके और आवागमन की समस्या से निजात मिल सके.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर