Jharkhand

साहिबगंज: खदान के पानी में मिली युवक की लाश,जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
साहिबगंज: खदान के पानी में मिली युवक की लाश,जमीन विवाद में हत्या की आशंका

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़े पत्थर खदान में जमा पानी से युव क का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने खदान के पानी में एक युवक का शव तैरता देखा,जिस के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई.मौके पर पहुं ची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला.

परिजनों में चीख-पुकार

मृतक की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.मामले को लेकर तरह -तरह की चर्चाएं हो रही है,परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है.उनका कहना है कि युवक की मौत संदिग्ध परि स्थितियों में हुई है और इस के पीछे गहरी साजिश हो सकती है.वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

 पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक काणों का पता चल सकेगा.वहीं घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है.घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है.ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।इधर घटना को लेकर थाना प्रभारी नितेश पांडे ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गई.बहुत जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर