☰
Jharkhand

साहिबगंज में हिट एंड रन का मामला: स्कॉर्पियो ने कई लोगों को रौंदा,गुस्साए लोगों ने गाड़ी सवार की कर दी पिटाई   

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

साहिबगंज जिले के सड़क पर हिट एंड रन का मामला सामने आया. जहां केंदुआ चौक पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई लोगों को रौद दिया. जिसमें कई लोग घायल हुए है. घटना से गुस्साये लोगों ने स्कॉर्पियो सवार का पीछा कर पकड़ा और उसके बाद पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. साथ ही स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया वहीं दो लोगों को हिरासत में लिया है.        

बताया जा रहा है कि हिरणपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो संख्या JH 15 AQ 5288 ने केंदुआ चौक पर कई लोगों को टक्कर मार दी.  हादसे के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी.  पीछा कर रहे ग्रामीणों से बचने के दौरान पतना चौक के पास भी कई बाइक और लोगों को टक्कर मार दी.

आखिरकार स्कॉर्पियो के सामने हाइवा आने पर वाहन को रोका. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में सवार दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी.  गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान उधवा निवासी सुमन दास और मोहम्मद शहबाज आलम के रूप में हुई है.  घायल सुमन दास का इलाज बरहड़वा सीएचसी में कराया गया.

हादसे में बिशनपुर निवासी 79 वर्षीय मौलवी महासेन और 56 वर्षीय मोहम्मद मन्नान अली समेत कई राहगीर और दुकानदार घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

अब सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, रफ्तार के उस जुनून का है जिसने एक पल में कई परिवारों को दर्द दे दिया.  पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि आखिर स्कॉर्पियो इतनी तेज रफ्तार में क्यों थी और हादसे के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश क्यों की.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर