साहिबगंज(SAHIBGANJ):जिले में अपराधियों का हौसला बढ़ता जा रहा है. फिर देर शाम इलाका गोलियों के तड़ताड़हत से गुंजा है.जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में साहिबगंज–सकरीगली एनएच-80 पर एक युवक को गोली मार दी. जिससे युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है.
बताया जा रहा है कि घटना सतपुलवा के पास हुई है.बाइक से जा रहे सकरीगली निवासी 30 वर्षीय नीतेश यादव को अज्ञात दो हमलावरों ने गोली मार दी. गोली उनके दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी. फिलहाल स्तिथि खतरे से बाहर है.
घटना के बाद घायल युवक ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी.परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल,साहिबगंज पहुंचाया.जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पिंकू चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
गोलीबारी की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह और नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच में जुट गई.पुलिस के अनुसार घटना को लेकर अभी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है.
फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है.
गोलीबारी की घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है.
रिपोर्ट: गोविन्द ठाकुर
