Jharkhand

BREAKING: साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में पुलिस जवान समेत दो की मौत

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में गोड्डा पुलिस बल के एक जवान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं हादसा चतरा धोगड़ा के आगे स्थित एक क्रशर के पास उस समय हुआ जब दो बाइक आमने-सामने टकरा गई. 

 टक्कर में पुलिस जवान समेत दो की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की,लेकिन दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मृतकों में एक गोड्डा जिला पुलिस बल में कार्यरत जवान बताया जा रहा है.घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर