साहिबगंज:जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया गया. इस हमले में एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को नशे की हालत में घूम रहे एक युवक की सूचना मिली थी. जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची,तो युवक ने अचानक चाकू निकालकर एएसआई हेमंत यादव पर हमला कर दिया. हमले में घायल एएसआई को तुरंत पाकुड़ सदर अस्पताल लाया गया,जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट गोविंद ठाकुर
