☰
Jharkhand

Breaking : साहेबगंज में भीषण सड़क हादसा, पेट्रोल टैंकर और सवारियों से भरे टेम्पू में जोरदार भिड़ंत, कई गंभीर रूप से घायल

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

साहिबगंज: जिले सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है जहां बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर हरिश्चंद्रपुर मोड़ के समीप रविवार को पेट्रोल टैंकर और यात्रियों से भरे टेम्पू के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क दुर्घटना में टेम्पू सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

कैसे हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, टेम्पू बोरियो की ओर से आ रहा था, जबकि पेट्रोल टैंकर बरहेट की दिशा से आ रहा था.  इसी दौरान हरिश्चंद्रपुर मोड़ के समीप दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई.  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू में सवार कई यात्री घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल उठाकर बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.  घायलों में तीन से चार लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल

इधर, सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता राजाराम मरांडी अपने समर्थकों के साथ बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.  उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा बेहतर इलाज के लिए आवश्यक जानकारी ली. इस दौरान भाजपा नेता राजाराम मरांडी ने कहा कि "सड़क दुर्घटना में लोगों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है. हमारी पहली प्राथमिकता घायलों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.  ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हों.  जरूरत पड़ने पर घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. "

फिलहाल घायलों का उपचार जारी है.दुर्घटना के कारणों और घायलों की वास्तविक स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है.

रिपोर्ट- गोविंद ठाकुर