रांची (RANCHI): राजधानी रांची के धुर्वा डैम में रविवार की सुबह एक 25 साल की लड़की ने अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली. NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद डैम से शव को बाहर निकाला है. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी जिसके बाद धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच शुरू किया था, जिसके बाद लड़की के शव को बाहर निकाला गया. लड़की रांची की ही रहने वाली है.
दरअसल बताया जा रहा है कि मामला आत्म हत्या से जुड़ा हो सकता है. हलाकी पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. लड़की के परिवार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है. साथ ही स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई है. लड़की कैसे डूबी और पूरी कहानी क्या है. इसकी जांच पुलिस कर रही है.लड़की की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई है. जिसकी उम्र करीब 25 साल है.
इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि लड़की का शव डैम से बाहर निकाला गया है. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है. इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. साथ ही पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है. पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही साफ होगा की लड़की डैम में क्यों पहुंची. फिलहाल सभी बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ भी डैम के पास पहुँच गई. साथ ही इस वारदात से दहशत का माहौल बन गया. दुर्गा पूजा के बीच लड़की के डैम में डूब कर जान देने से परिवार में मातम का माहौल बन गया.
