टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड की मंईयांओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है क्योंकी अब उन्हें एक साथ तीन-तीन किस्तों का भुगतान होने जा रहा है. आने वाली 30 जून से राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्त यानि की 7,500 रुपये का भुगतान किया जाएगा. ऐसे में मिली जानकारी के अनुसार 30 जून से लाभुक मंईयांओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. वही इसके बाद एक हफ्ते के भीतर राज्य के अन्य जिलों में भी पैसे भेजे जाएंगे.
बता दें कि राज्य की करीबन 56 लाख महिलाओं को हर माह सम्मान राशि के रूप में 2500 रुपये भेजे जाते हैं. ऐसे में मंईयां योजना की राशि पाने के लिए जरूरी है की महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए. लाभार्थी के पास आधार से जुड़ा व्यक्तिगत बैंक खाता होना अनिवार्य है
वहीं वैसी महिलायें जिनके परिवारों के सदस्य आयकर का भुगतान करते हैं, जिनके परिवारों का कोई भी सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व सांसद/विधायक या सरकारी कर्मचारी हो. जो महिलाएं महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग या किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का पहले से लाभ उठा रही हैं साथ ही जो महिलाएँ EPF खाताधारक हैं, वह इस योजना का लाभ पाने के योग्य नहीं हैं.
बता दें कि बीते दिनों राज्य के पलामू और पूर्वी सिंहभूम जिले मीन एक साथ 5000 रुपये की दो किस्तों का भुगतान हो चुका है. वहीं अब राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में एक साथ तीन किस्त यानि की 7,500 रुपये की राशि, लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी. ऐसे में आने वाले 30 जून से राज्य की लाभुक मंईयांओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. इसके लिए विभाग ने सारी तैयारियां कर ली है. विभाग की ओर से जिलों को किस्त का भुगतान करने के लिए करीबन 8 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है और अब जल्द ही राज्य की मंईयां के खाते में किस्त का भुगतान होने वाला है.
साथ ही जिन लाभुकों के खाते में मार्च माह की किस्त यानि कि 2,500 रुपये के रूप में भेजी गई थी, उनके खाते में अब अप्रैल, मई और जून माह की किस्त भेजी जाएगी. एक साथ 7,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. ऐसे में अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है और आपने सत्यापन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग का कहना है कि यदि किसी लाभुक के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, तो एक-दो दिनों में पैसे पहुंच जाएंगे.
