☰
Jharkhand

क्या दिवाली से पहले मंईयांओं के खाते में आएगी सम्मान योजना की किस्त, जानिए क्या है विभाग का प्लान

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अगर आप भी झारखंड की मंईयां हैं और दुर्गा पूजा के बाद अब दिवाली की सम्मान राशि की किस्त के इंतजार में हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल हालही में दुर्गा पूजा से पहले मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर माह की किस्त भेजी गई थी. ऐसे में अब मंईयांओं को इंतजार है नवंबर महीने की राशि का. इधर दिवाली और छठ का त्योहार भी नजदीक है, ऐसे में अगर अभी योजना की सम्मान राशि मिलती है तो त्योहार मनाने में महिलाओं को काफी आसानी होगी. 

दरअसल मंईयां सम्मान योजना की नवंबर महीने की किस्त लंबित है. ऐसे में अब मंईयां दिवाली से पहले सम्मान राशि की आस में टकटकी लगाए बैठी है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है की आने वाले एक हफ्ते के भीतर यानी कि दिवाली से छठ पर्व के बीच मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की नवंबर माह की किस्त भेजे जाने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में अगर दिवाली से पहले मंईयांओं के खाते में योजना की किस्त भेजी जाएगी तो त्योहार का मज़ा दुगना हो जाएगा. लोग अपने पसंद के दीये, कपड़े, मिठाई, सजावट के समान और भी कई चीजें खरीद सकती हैं. ऐसे में त्योहारों से पहले योजना की किस्त मिलने से महिलाओं के लिए त्योहार मनाना आसान तो होगा ही, साथ ही आत्मनिर्भरता की तरफ एक और कदम भी अग्रसर होगा. 

KYC की कर लें जाँच
हालांकि जिन लाभुक महिलाओं के खाते में अभी तक अक्टूबर महीने की राशि नहीं पहुंची है वह अपने बैंक खाते की स्थिति की जांच कराने के साथ आधार सीडिंग और E-KYC की स्थिति भी जरूर चेक करा लें. बैंक खाते में किसी तरह की तकनीकी समस्या या आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में भुगतान प्रभावित हो सकता है.लाभुक महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते और योजना से संबंधित विवरण को अपडेट रखें, ताकि पात्र होने की स्थिति में आगामी किस्तों का भुगतान समय पर मिल सके.