टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 8-9 दिनों से ना के बराबर बारिश हुई.हलांकि कुछ जिलों में थोड़ी बहुत बारिश देखने को मिली है, लेकिन अधिकांश जिलो का हाल इन दिनों बेहाल है. दिन भर कड़क धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया.खासकर पलामू, गुमला,जमशेदपुर और संथाल के इलाके में बारिश ना होने या फिर कम बारिश की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.वही रविवार के मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है.जहां कहा गया है कि झारखंड के अधिकांश जिले में गरज के साथ बारिश की संभावना है जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से रांची समेत करीब 20 जिलों में बादल छाए रहेंगे, तेज हवा चलेगी और बारिश भी हो सकती है. इसी वजह से मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.जहां पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा को छोड़कर बाकी कई जिलों में बारिश होने के आसार है.
कुछ जिलों में आज भी बरकरार रहेगी गर्मी
सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सावधान रहना है.रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गुमला और हजारीबाग में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी. दोपहर और शाम के समय तेज बारिश और हवाएं चल सकती है.वहीं पलामू क्षेत्र में गर्मी अभी भी परेशान कर सकती है और डालटनगंज सबसे गर्म रहने की संभावना है.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
