Jharkhand

Weather Alert:झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 4 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert:झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 4 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है.मौसम विभाग ने बुधवार से अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों, जिसमें रांची भी शामिल है, में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय सिस्टम के असर कि वजह से हो रहा है

पढ़िये मंगलवार को कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम की बात की जाएव राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहा, जिससे तेज धूप और उमस भरी गर्मी देखने को मिली.सबसे ज्यादा तापमान पलामू में दर्ज किया गया, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री रहा, जबकि रांची में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 20.9 डिग्री दर्ज किया गया.

4 जून तक मानसून केरल तक पहुंच सकता है

मौसम के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है.कई इलाकों में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून इस बार 4 जून के आसपास केरल तट पर पहुंच सकता है.पहले इसके 26 मई तक पहुंचने का अनुमान था.आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है और धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता है.मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 2 से 6 जून के बीच केरल में भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.