Jharkhand

Weather Alert:झारखंड में मानसून की धीमी रफ़्तार से बढ़ी उमस, आज 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert:झारखंड में मानसून की धीमी रफ़्तार से बढ़ी उमस, आज 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून ने भले ही दस्तक दे दी है लेकिन इसकी गतिविधियां काफी धीमी है. इस वजह से संथाल और कोल्हान में हल्का फुलका इसका असर देखने को मिल रहा है लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को सता रही है.खासकर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में तपमान 37 से 38 डिग्री के बीच देखने को मिल रहा है.जिससे लोगों का हाल बेहाल है.वही राज्य में वज्रपात का कहर देखने को मिल रहा है.जहां पिछले 24 घंटे के दौरान अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

20 जून तक झारखंड में रहेगा मौसम का ये हाल

भाग का कहना है कि 20 जून तक झारखंड में मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा. जहां झारखंड के अधिकांश जिलों गरज के साथ हल्की बारिश तो कहीं बादल छाए रहेंगे. वहीं कहीं वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.इसके साथ ही कुछ जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी जिससे लोगों को सावधान रहना है.

आज इन 11 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

वही आज यानी सोमवार के दिन झारखंड के 11 जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है जिसमे रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग जिला शामिल है. वहीं कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश तो कुछ जगह आंधी तूफान का असर देखा जाएगा. जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी.

पढ़े अपने जिलों का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 37डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.