Jharkhand

Weather Alert: झारखंड में 21 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में रविवार यानी 16 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. IMD के मुताबिक आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 16 अगस्त को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त से 21 अगस्त तक झारखंड में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, ऐसे में आने वाले दिनों में भी लोगों को मौसम के बदले मिजाज का सामना करना पड़ सकता है.

 आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज झारखंड के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. जहां रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत कई जिलों में बारिश के दौर तेज रहने की संभावना है. वहीं पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. हालांकि अलग-अलग इलाकों में बारिश की तीव्रता में अंतर देखने को मिल सकता है और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है.मौसम विभाग ने आज गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को खुले मैदान, खेत और पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा बिजली के खंभों और तारों के आसपास भी नहीं रहने की अपील की गई है. खासकर बारिश के दौरान वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

 21 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

झारखंड में लगातार सक्रिय मानसून के कारण कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है. 15 से 21 अगस्त के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.