Jharkhand

Weather Alert:झारखंड में बारिश बनी आफत! वज्रपात से 5 लोगों की मौत, आज इन 15 जिलों में अलर्ट

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert:झारखंड में बारिश बनी आफत! वज्रपात से 5 लोगों की मौत, आज इन 15 जिलों में अलर्ट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अब राहत मिल चुकी है, क्योंकि मानसून अब पूरी तरह से झारखंड में सक्रिय हो चुका है. हालांकि, वज्रपात कई जिलों में कहर बनकर भी टूट रहा है.पिछले 24 घंटे के दौरान संताल परगना में दो सगी बहनों समेत पांच लोगों की वज्रपात से मौत हो गई.इनमे दुमका के काठीकुंड निवासी मिरु मुर्मू और अनिता मुर्मू, देवघर के मधुपुर निवासी अमरनाथ यादव और अशोक यादव के साथ चतरा निवासी देव कुमार शामिल है.

आज भी लोगों को सावधान रहने की हिदायत

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि आने वाले दो दिनों तक झारखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है.हालांकि, कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि अधिकतर जिलों में घने बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है.वज्रपात को लेकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है और अलर्ट भी जारी किया गया है.

 आज इन 15 जिलों में अलर्ट

झारखंड के जिन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा है, वहां मौसम विभाग ने खासतौर पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इन जिलों में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा शामिल है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.