टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में पिछले 2 दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जहां कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो रही है तो वहीं कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चल रही है.हालांकि कुछ जिलों में वज्रपात का कहर भी देखा जा रहा है, जहां कई लोगों की जानें जा चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने झारखंड का मौसम सुहाना कर दिया है.झारखंड के अधिकांश जिलों में जहां लोग गर्मी से बेहाल थे, वहां अब बारिश की वजह से राहत मिली है.मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के तापमान में 5से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों तक झारखंड के तापमान में बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.
पढ़े आज के मौसम का हाल
वहीं आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद शामिल है.इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.
अबे 4 दिन तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले अगले 4 दिनों तक झारखंड के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है यानी 1 जून से 4 जून के बीच झारखंड के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.इस दौरान गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात का असर देखा जाएगा, जिससे मौसम पूरी तरह सुहाना रहेगा. हालांकि इस दौरान लोगों को खासतौर पर सावधान रहना है. खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों को बारिश और तेज हवा के समय खेत में नहीं जाना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना है.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
