टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून की आहट अब दिखने लगी है.जहां प्री मानसून की गतिविधियां साफ देखने को मिल रही है.राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से मौसम का मिजाज बदला हुआ है.कहीं बादल छाए हुए है तो कहीं रुक रुककर हल्की फुलकी बारिश हो रही है. वहीं कहीं तेज हवा भी चल रही है.वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात तो झारखंड के कई जिलों में आज गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावाना है. वही वज्रपात को लेकर भी लोगो को सावधान रहने को कहा गया है.
पढ़िए आज के मौसम का हाल
बुधवार के मौसम को लेकर आईएमडी ने जानकारी दी है कि राजधानी रांची के साथ झारखंड के अधिकांश जिलो में दोपहर के बाद गरज के साथ बारिश होगी. वही कुछ जिलों में बादल भी छाये रहेंगे.इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ़्तार से हवा चलने की संभावना है.वही कुछ जिलो में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गई है.इन जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा शामिल है.
14 जिलों में वज्रपात का अलर्ट
वही 11 जून गुरुवार के लिए 14 जिलों में वज्रपात का ओरेन्ज अलर्ट जारी किया है. जिसमे रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो जिला शामिल है.इसके साथ ही इन जिलों में गरज के साथ बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. मौसम का यह हाल 15 जून तक रहेगा.
पढ़े कब होगी झारखंड में मानसून की एंट्री
हालांकी मौसम के मिजाज बदलने के बाद भी झारखंड के कुछ ऐसे जिले है जहां गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है. इसमे पलामू, गढ़वा और चतरा जिला शामिल है.जहां का तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.जिसकी वजह से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहेगा.वही मानसून की बात की जाए तो दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि अगर सब कुछ सही रहा तो 15 से 17 जून तक संथाल परगना के रास्ते मानसून झारखंड में प्रवेश कर सकता है.
पढ़ें अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
