Jharkhand

Weather Alert: झारखंड में आज बिगड़ेगा मौसम, 20 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert:  झारखंड में आज बिगड़ेगा मौसम, 20 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मानसून के एंट्री के 10 दिन से ज्यादा हो चुके है.हालांकि, राजधानी समेत कुछ जिलों में इसका असर भी देखा जा रहा है, लेकिन अब भी अधिकांश जिले ऐसे हैं, जहां उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है.वहीं, चढ़ता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है.कई जगहों पर सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार आने वाले अगले दो दिनों के अंदर मानसून थोड़ी रफ्तार पकड़ेगा, जिससे कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

 आज 20 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और झारखंड के 20 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी.हालांकि, पलामू और गढ़वा ऐसे जिले हैं, जहां अभी मानसून की रफ्तार इतनी धीमी है कि कड़क धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यहां के लोगों को भी बारिश से राहत मिलेगी.मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में भी गिरावट आएगी.

झारखंड समेत 16 राज्यों में मानसून पकड़ेगा रफ्तार

वहीं, आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के 20 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी.इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 जिले ऐसे है, जहां आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिला शामिल है. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से झारखंड में मानसून के रफ्तार पकड़ने की पूरी उम्मीद है, जहां झारखंड समेत देश के 16 राज्यों में मानसून की रफ्तार बढ़ेगी और झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.