टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में बुधवार से मानसून अपनी रफ्तार बढ़ाएगा, जहां संभावना जताई जा रही है कि जिन जिलों में अब तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है, वहां भी यह पहुंच सकता है.यानी पूरे झारखंड को 1 जुलाई से मानसून के कवर करने की संभावना है. वहीं, आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के 16 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि इन 16 जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होगी. वहीं, आंधी-तूफान और वज्रपात की भी संभावना है, जिससे लोगों को सावधान रहना है.
इन 3 जिलों में आज भी गर्मी रहेगी बरकरार
हालांकि, पलामू, गढ़वा और चतरा ये तीन जिले ऐसे हैं, जहां आज भी भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. यहां का तापमान अब भी कम नहीं हुआ है. वही बारिश नहीं होने की वजह से यहां के लोग गर्मी की मार झेल रहे है. मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जुलाई तक मानसून इन जिलों को भी कवर कर सकता है, जिससे लोग राहत की सांस लेंगे.
16 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का दिखेगा कहर
आज मौसम विभाग की ओर से झारखंड के जिन 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में राजधानी रांची के साथ लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पाकुड़ जिला शामिल है.यहां के लोगों को आज खास तौर पर सावधानियां बरतनी है और आंधी-तूफान व वज्रपात के समय घर से बाहर नहीं निकलना है.
इन जिलों के लोग आज आँधी तूफ़ान से रहे सावधान
वहीं, आज झारखंड के कुछ जिलों में आंधी-तूफान का व्यापक असर देखने को मिलेगा. जहां जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज जिले के लोगों को सावधान रहना है, जहां 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज चलेंगी.वहीं, कुछ जिले ऐसे हैं जहां अचानक मौसम बदलेगा, इसलिए लोगों को सावधान रहना है.आंधी-तूफान के समय पेड़ के नीचे छिपने की गलती नहीं करनी है. जब भी आंधी-तूफान महसूस हो, आपको अपने घर में सुरक्षित रहना है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
