Jharkhand

Weather Alert:रथ यात्रा पर मेहरबान रहेगा मौसम, लेकिन इन जिलों में भारी बारिश से रहें सतर्क

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert:रथ यात्रा पर मेहरबान रहेगा मौसम, लेकिन इन जिलों में भारी बारिश से रहें सतर्क

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है.राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में इसका असर भी देखने को मिल रहा है.वहीं, आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात का असर देखने को मिलेगा. इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को अलर्ट किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, रथ यात्रा के दिन झारखंड पर मौसम मेहरबान रहेगा, जहां रथ यात्रा के दौरान लोगों को मौसम ज्यादा परेशान नहीं करेगा और सुहाने मौसम में लोग रथ यात्रा निकालेंगे.

 इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात से रहें सावधान

आज 16 जुलाई को वैसे तो झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिलेगा, लेकिन रामगढ़, बोकारो और धनबाद समेत कुछ जिले ऐसे हैं, जहां आज भारी बारिश तबाही मचा सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. वहीं, वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. खासतौर पर खेत, खुले मैदान और पेड़ के नीचे न जाने और न ही वहां छिपने की सलाह दी गई है.

कल भी झारखंड का अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना

वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम की बात करें तो रांची में बुधवार को 14 मिमी, सिमडेगा में 34 मिमी और मेदिनीनगर में 21 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि कल यानी 17 जुलाई को भी राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा.इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम भी पूरी तरह सुहाना बना रहेगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.