Jharkhand

Weather Alert:11 जुलाई से बदलेगा झारखंड का मौसम, तीन दिन होगी झमाझम बारिश, पढ़िये आज का हाल

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert:11 जुलाई से बदलेगा झारखंड का मौसम, तीन दिन होगी झमाझम बारिश, पढ़िये आज का हाल

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का दौर मंगलवार की दोपहर थम गया.इसके बाद राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश रुक गई.हालांकि, कुछ जिलों में बीच-बीच में रुक-रुक कर बारिश होती रही और बारिश की फुहारों ने मौसम को सुहाना बनाए रखा.वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई तक झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.हालांकि, 10 जुलाई को अचानक से झारखंड के मौसम का मिजाज बदल सकता है, जहां तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है.वहीं, 11 जुलाई से एक बार फिर झारखंड में मानसून अपना असर दिखाएगा, जिससे राज्य में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी.

पढ़िये मंगलवार को कहां हुई सबसे अधिक बारिश

वहीं, मंगलवार पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम की बात करें तो रामगढ़ जिले में सबसे अधिक 96.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.वहीं, रांची में 45 मिमी, जमशेदपुर में 40.6 मिमी, बोकारो थर्मल में 75.6 मिमी और पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 42.3 मिमी बारिश दर्ज की गई.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड से थोड़ा आगे बढ़ चुका है, जिसकी वजह से राज्य में बारिश में थोड़ी कमी आई है.

पढ़े आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि 11 जुलाई से एक बार फिर झारखंड में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. वहीं, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है.यह दौर 13 जुलाई तक, यानी लगातार तीन दिनों तक जारी रहेगा.इससे मौसम पूरी तरह सुहाना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.इसे लेकर झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सतर्क और सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.