टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में रोजाना अलग-अलग जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल रहा है. वहीं, मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अलग-अलग जिलों में अगले 7 दिनों तक देखने को मिलेगा. इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तो कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. आपको बता दें कि आने वाले अगले 7 दिनों तक झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का व्यापक असर देखने को मिलेगा, जहां खासतौर पर लोगों को आंधी-तूफान और वज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी गई है.
आज 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
वहीं, मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम की यह गतिविधि उत्तर तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ी है. ऐसे में सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला समेत 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलो में लोग आज रहें सावधान
आपको बता दें कि इन जिलों के लोगों को आज खास तौर पर भारी बारिश से सावधान रहना है. हालांकि, इन जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात का भी व्यापक असर देखने को मिल सकता है. सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में rd कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा और गिरिडीह में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उन्हें छोड़कर और भी कुछ जिले हैं, जहां लोगों को सावधान रहना है. इन जिलों में खासतौर पर देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. यहां बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है. इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.
वज्रपात से आज यहाँ अधिक खतरा
आज झारखंड में सबसे ज्यादा सतर्कता सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में बरतने की जरूरत है. जहां आंधी या बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहना बेहतर होगा.खासकर खेत में काम करने वाले किसानों को खराब मौसम के समय खेत में नहीं जाना है. वहीं, जो लोग बाहर हैं और मौसम खराब हो रहा है, उन्हें पेड़ के नीचे या खुले मैदान में नहीं रुकना है. इन जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा सबसे ज्यादा होता है, इसलिए मौसम खराब होते ही अपने घरों में लौट जाएं.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
