Jharkhand

Weather Alert: झारखंड में 1 से 6 जून तक झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है मौसम विभाग की ओर से 1 से 6 जून के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है. जिसमें मौसम पूरी तरह से ठंडा ठंडा कूल कूल रहने वाला है.मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान गरज के साथ अधिकांश जिलो में बारिश होगी तो वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से कुछ जिलों में हवा चलने की भी संभावना है.वही वज्रपात की भी संभावना है.जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

पढ़िए आज के मौसम का हाल

वही आज यानी एक जून की बात की जाए तो राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकतर क्षेत्रों में गरज और वज्रपात होने की संभावना है. वहीं, दो, तीन और चार जून को उत्तर-पश्चिमी तथा उत्तरी जिलों को छोड़कर राज्य के शेष भागों में गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.1 जून को उत्तार-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष सभी भागों में गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. 2 से 4 जून के बीच भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. 5 जून को उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. 6 जून को भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात की उम्मीद है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.