Jharkhand

Weather Alert:झारखंड में 4 दिनों तक झमाझम बारिश, इन जिलों के लोग वज्रपात से रहें अलर्ट

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert:झारखंड में 4 दिनों तक झमाझम बारिश, इन जिलों के लोग वज्रपात से रहें अलर्ट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):पिछले दो दिनों से झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. वहीं, लोगों को गर्मी से भी राहत महसूस हो रही है. अगर आज यानी रविवार के मौसम की बात करें, तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश, जबकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. कुछ जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है, वहीं कुछ जिलों में वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है. अगले चार दिनों तक झारखंड का मौसम ऐसा ही बना रहेगा, यानी मानसून का प्रभाव लगातार देखने को मिलेगा.

 इन जिलों के लोग आज भारी बारिश, और वज्रपात से रहें अलर्ट

आईएमडी का कहना है कि आज दिनभर झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होगी और रुक-रुक कर दिनभर वर्षा जारी रहेगी. हालांकि, कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. वहीं, कुछ जिलों में वज्रपात का खतरा है. आज सबसे अधिक बारिश दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड के जिलों में होने की संभावना है. इनमें रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, बोकारो और रामगढ़ के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इन जिलों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल सकती है. इसलिए भारी बारिश के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें.

इन जिलों में भारी बारिश

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना रांची, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और खूंटी में आज तेज बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का संयुक्त असर देखने को मिल सकता है. यहां के लोगों को मौसम विभाग की सलाह के अनुसार सतर्क रहने की जरूरत है. इस दौरान खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे बिल्कुल भी न रुकें. संभव हो तो घर के अंदर सुरक्षित रहें और भारी बारिश के समय घर से बाहर निकलने से बचें.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.