Jharkhand

Weather Alert:झारखंड में आज झमाझम बारिश के आसार, 20 जिलों में अलर्ट जारी 

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert:झारखंड में आज झमाझम बारिश के आसार, 20 जिलों में अलर्ट जारी 

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मानसून की एंट्री हुए लगभग 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन जिस तरह इसका असर होना चाहिए था, वैसा देखने को नहीं मिल रहा है.हालांकि मौसम विभाग की ओर से रोजाना यह संभावना जताई जा रही है कि मानसून की रफ्तार तेज होगी, लेकिन इसका खास असर अब तक नहीं दिखा है. वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर 30 जून से 1 जुलाई तक मानसून की रफ्तार तेज होने की संभावना जताई है. इस दौरान झमाझम बारिश होने और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

20 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना

आज यानी रविवार के मौसम की बात करें तो झारखंड के 20 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि इन 20 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है, इसलिए लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी गई है.वहीं, तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.हालांकि कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है, जबकि बारिश की बजाय बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है.

इस दिन से झारखंड में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई महीने के पहले सप्ताह से मानसून पूरी तरह झारखंड में सक्रिय हो जाएगा. इसके बाद झमाझम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा और धान की खेती करना आसान हो जाएगा.आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से कोल्हान के सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश नहीं हुई है.इसके कारण कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है.ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा जानकारी से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है और वे आशा कर रहे हैं कि शायद आज अच्छी बारिश हो.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.