टीएनपी डेस्क (TNP DESK):पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय हो चुका है, जहां अलग-अलग जिलों में रोजाना इसका असर भी देखा जा रहा है.वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज भी पूरे झारखंड के जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे.कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश दिनभर होती रहेगी. मौसम पूरी तरह से सुहाना रहेगा.इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.वज्रपात की आशंका को देखते हुए झारखंड के 24 जिलों में ओरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है, ताकि कोई भी अनहोनी न हो.
इन जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना
वही खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका और हजारीबाग में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.यहां के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है. तेज बारिश और तेज हवा के समय खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे भूलकर भी नहीं जाना है. ऐसा करने से अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है. खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और बोकारो जिले में आज अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है.इन जिलों में आज रुक-रुककर दिनभर झमाझम बारिश होती रहेगी.
मॉनसून के सक्रिय होने के बाद भी इन जिलों में सतायेगी गर्मी
हालांकि, मानसून सक्रिय होने और अन्य जिलों में बारिश होने के बावजूद गढ़वा, पलामू और चतरा ऐसे जिले हैं, जहां आज भी उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.यहां आज तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है.आपको बता दें कि मानसून आए हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है, लेकिन पलामू, गढ़वा और चतरा ऐसे जिले हैं, जहां अब भी लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं, क्योंकि यहां अच्छी बारिश अब तक देखने को नहीं मिली है.वहीं आज भी इन जिलों में बारिश की संभावना है, लेकिन केवल हल्की फुल्की बारिश होने की वजह से उमस लोगों को सताती रहेगी.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
