टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में आज यानी बुधवार को भी पूरी तरह से मानसून का असर देखने को मिलेगा, जहां अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, तो वहीं कहीं हल्की, मध्यम तो कुछ में भारी बारिश की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव की वजह से 13 अगस्त से झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा और भारी बारिश होगी. ये सिलसिला कई दिनों तक चलेगा, जहां लगातार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी, तो वहीं उमस भरी गर्मी में लोगों को रात में राहत मिलेगी. इस दौरान आंधी-तूफान और वज्रपात का भी असर देखा जाएगा, जिसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
आज झारखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
आज सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा रांची सहित मध्य झारखंड में भी बादल और कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है. किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी, इसके साथ वज्रपात की संभावना है, जिसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है. 13 और 14 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
पढ़िये 13-14 को कैसा रहेगा मौसम का हाल
13 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है.वहीं, 14 अगस्त को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और वज्रपात से भी सावधान रहने की सलाह दी गई है. वहीं, लोगों को आंधी-तूफान और वज्रपात के समय खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे न छिपने की सलाह दी गई है, ताकि कोई अनहोनी न हो, क्योंकि इन जगहों पर वज्रपात की संभावना अधिक रहती है.
पढ़ें अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
