Jharkhand

Weather Alert: झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert: झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर पिछले एक सप्ताह से जारी है.खासकर राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में कल रात से ही लगातार बारिश हो रही है. आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में दिनभर तेज बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, वहीं इस दौरान गरज के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आज खासकर रांची, धनबाद और हजारीबाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों में आज तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

इन जिलो के लोग खास तौर पर रहे सावधान

मौसम विभाग की ओर से आज इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग और गिरिडीह जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं जलभराव की वजह से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो सकती है.इसके साथ ही कुछ इलाकों में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना है.

इन जिलों में दिखेगा आंधी तूफ़ान का व्यापक असर

आज झारखंड के जिन जिलों में लोगों को आंधी-तूफान और वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चाईबासा शामिल है.इन जिलों के लोगों को खास तौर पर खराब मौसम के दौरान खुले स्थान, मैदान, खेत और पेड़ के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे खतरा हो सकता है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.