☰
Jharkhand

Weather Alert: झारखंड में और बढ़ेगी ठंड, कपाएगी सर्दी, जानिए प्रमुख जिलों का तापमान

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. नवंबर के आखिरी दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है. वहीं, दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है. शनिवार, 28 नवंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी रांची में सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है. रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. धनबाद में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

वहीं, बोकारो में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हजारीबाग में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

मौसम में बदलाव के साथ सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ सकता है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. कोहरे के दौरान वाहन चालकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. फिलहाल राज्य में बारिश की संभावना कम है और मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.