Jharkhand

हम नहीं सुधरेंगे: रांची में बढ़ रही ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या, 21 दिन में 82 हजार लोगों का कटा चलान

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है.बीते 21 दिन में 84 हजार से अधिक लोगों ने नियम का उलंघन किया है. जिनका चालान रांची ट्रैफिक पुलिस ने काटा है. इसमें सबसे ज्यादा हेलमेट और नो पार्किंग का फाइन लगाया गया है. हर दिन शहर में सीनियर पुलिस अधिकारी सड़क पर उतर कर ट्रैफिक जांच कर रहे है. ट्रैफिक एसपी लोगों से अपील कर रहे है. लेकिन शहर के लोग बेपरवाह है.और नियम तोड़ने में सबसे आगे निकल रहे है.

राजधानी के अलग अलग चौक चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिससे शहर के लोग नियम का पालन करें और खुद के साथ साथ दूसरे की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें. अगर बाइक से कहीं बाहर निकलते है तो हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें. साथ ही सिग्नल का पालन करें. इससे खुद और दूसरे दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.साथ ही अगर कार से कही निकलते है ऐसे में आप सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें. स्पीड लिमिट में रखे. और जहां आधिकारिक पार्किंग है उसी जगह पर गाड़ी को पार्क करें. इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहेगी.

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह ने शहर के लोगों से नियम पालन करने की अपील की है. उन्होंने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 01 जून से लेकर 21 जून तक नियम तोड़ने वालों की संख्या 82423 पहुंच गई है. सिर्फ 21 जून को 4886 लोगों ने नियम तोड़ा है.  जिसमें बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की संख्या सबसे अधिक 2518 है वहीं दूसरे नंबर पर नो पार्किंग या सड़क पर गाड़ी पार्क करने वालों की संख्या 1985 है.

रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से नियम पालन करने की अपील की है. जिससे वाहान चलाते समय सुरक्षित यात्रा हो. और अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सके.