☰
Jharkhand

रांची में बेलगाम अपराधी!दूध बेचने निकले व्यक्ति की गोली मार कर हत्या,इलाके में दहशत

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: राजधानी रांची अपराधी बेलगाम हो गए. खुलेआम वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है. अब अहले सुबह मांडर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रामू नामक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. रामू दूध सेंटर पर दूध देने के लिए पहुंचे थे. तभी घात लगाए बदमाशों ने गोली चला दी. जिससे मौके पर ही मौत हो गई.

रामू हर दिन की तरह पिको गाँव में दूध सेंटर पर दूध देने के लिए गए थे. तभी अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने गोली लगने के बाद पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रामू को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक मामला जमीन विवाद से जुड़ा है.हलाकी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. डीएसपी ने तीन लोगों की  गिरफ़्तारी की पुष्टि की है. साथ ही बताया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.                

बताया जा रहा है कि रामू दूध का व्यापार करता था. वह दूध सेंटर के साथ आस पास के लोगों को दूध बेच कर अपनी ज़िंदगी गुजार रहा था. हर दिन की तरह ही शुक्रवार की सुबह वह दूध बेचने निकला था.