रांची :झारखंड के जाने माने पत्रकार राजीव कुकरेजा नहीं रहे. रांची के रिम्स में उनका निधन हो गया. कुकरेजा के निधन से पत्रकारिता जगत को एक बड़ा झटका लगा है. निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी.
राजीव कुकरेजा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे है. पहले सेंटविटा अस्पताल में उन्हे भर्ती कराया गया बाद में रिम्स ले जाया गया. जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली है. उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर फैल गई. मीडिया जगत को उनकी कमी हमेशा खलेगी.
राजीव कुकरेजा अपनी लेखनी के दम पर जाने जाते थे.वह लंबे समय तक झारखंड के बड़े अखबारों में काम कर चुके है. शुरू से ही अपने लेख के लिए सबसे अलग पहचान रखते थे. सीनियर से लेकर जूनियर सभी का सम्मान करते थे. यही वजह है कि जब आज वह दुनिया छोड़ कर चले गए तो हर कोई उनकी कमी महसूस कर रहा है. याद कर रहा है कि कैसे हमेशा रास्ता दिखाते थे.
राजीव कुकरेजा के निधन पर प्रेस क्लब समेत राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने दुख जताया है. रिम्स पहुंच कर उन्हे श्रद्धांजलि दी तो वही पार्थिव शरीर को उनके बूटी मोड हाउसिंग कॉलोनी स्तिथ आवास में लाया गया. जहां घर पर परिवार के लोगों से कई लोगों ने मुलाकात की. और अपने साथी को अंतिम बार देखा.
