☰
Trending

मंईयां योजना की आस में टकटकी लगाए बैठी लाभुक, जानिए त्योहारी सीजन में किस दिन खाते में आएगी राशि

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): दिवाली का समय नजदीक है और अब राज्य की मंईयांओं के लिए बड़ा सवाल यह है की आखिर उनके खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की किस्त कब आएगी. अब दिवाली में चंद दिन बचे हैं और जैसे दुर्गा पूजा से पहले लाभुकों के खाते में राशि भेजी गई थी, वैसे ही अब राज्य की लाभुक मंईयां दिवाली से पहले सम्मान राशि की किस्त के इंतजार में टकटकी लगाए बैठीं हैं. ऐसे में पिछले महीने यानी की अक्टूबर महीने की किस्त, मंईयांओं के खाते में दुर्गा पूजा से पहले भेजी जा चुकी थी. ऐसे में अब त्योहार का सीजन शुरू हो गया है और जल्द की लाभुक मंईयांओं के खाते में योजना की अगली किस्त यानी कि नवंबर महीने की किस्त भेजे जाने की तैयारी है. सरकार ने इसके लिए विभाग को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं और विभाग की ओर से भी सभी जिलों में राशि आवंटित करने के लिए तैयारी की जा रही है. विभाग की ओर से एक-एक कर सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से राशि भेजे जाने की तैयारी है. ऐसे में नवंबर महीने की किस्त भी जिलावार अलग-अलग चरणों में सभी इलाकों में भेजी जाएगी.

विभाग की ओर से DBT के माध्यम से दिवाली से छठ के बीच राज्य की लाभूक महिलाओं को योजना के तहत सम्मान राशि मिलने की उम्मीद है. ऐसे में त्योहारों के बीच सम्मान राशि मिलने से महिलाओं के लिए त्योहार मनाना काफी आसान हो सकता है. लाभूक महिलायें अपने पसंद की चीजें, मिठाई, कपड़ों के साथ और भी जरूरत के कई सामान खरीद सकती हैं. 

बताते चलें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य कोई भी पात्र लाभूक छूटे नहीं. राज्य की वैसी महिलायें जो मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए पात्र हैं, उनके खाते में हर महीने 2500 की राशि सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है. 

KYC की कर लें जाँच
हालांकि जिन लाभुक महिलाओं के खाते में अभी तक अक्टूबर महीने की राशि नहीं पहुंची है वह अपने बैंक खाते की स्थिति की जांच कराने के साथ आधार सीडिंग और E-KYC की स्थिति भी जरूर चेक करा लें. बैंक खाते में किसी तरह की तकनीकी समस्या या आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में भुगतान प्रभावित हो सकता है.लाभुक महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते और योजना से संबंधित विवरण को अपडेट रखें, ताकि पात्र होने की स्थिति में आगामी किस्तों का भुगतान समय पर मिल सके.