रांची: राजधानी रांची में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना इतना भावयह था की बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना खरसिदाग-नामकुम के सीमा पर अरविन्द मिल के पास हुई. जिसमें एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस ने तेज कर दी है.वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार हो कर तीन युवक जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ़्तार में बाइक की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई. जिसमें मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे. जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है. साथ स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पर अज्ञात वाहन को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.
मृतक ओरमांझी के रहने वाले है. तीन युवक ही गाँव के है. पुलिस ने ओरमांझी थाना को सूचना दी है. जिससे परिवार के लोगों की जानकारी मिल सके.
पुलिस ने बताया है कि अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है. वाहन को पकड़ने के लिए सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से मिले जानकारी पर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल सभी के शव को रिम्स भेजा गया है. जहाँ पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा. तीनों युवक ओरमांझी के रहने वाले है.
