रांची: राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. अब चोर आम लोगों को छोड़ कर पूर्व सांसद-पुलिस अधिकारी और बड़े लोगों के घर को निशाना बना रहे है. एक तरफ चुटिया थाना क्षेत्र में एक सब इंस्पेक्टर के घर में चोरी हो गई तो दूसरी तरफ नामकुम थाना क्षेत्र में पूर्व सांसद घूरन राम के घर पर चोर घुस गए. गनीमत रही की चोर पर घर वालों की नजर पड़ गई. जिसके बाद चोर को पकड़ लिया गया.
दरअसल पूरा मामला नामकुम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का है. जहां पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम का फ्लैट है. जहां मंगलवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच दो चोर घर में घुस गए. जिसके बाद घर के लोगों की नजर चोर पर पड़ी. जिसके बाद घर में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो आस पास के लोग पहुंच गए. इसके बाद चोर को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. उसकी तलाशी लेने पर पूर्व सांसद के बहु का मोबाईल फोन उसके पास मिला.
चोर की सूचना नामकुम थाना को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को अपने साथ ले गई है. इस दौरान पूर्व सांसद के बेटे विकास ने बताया कि घटना 7.15 के करीब की है. घर में उनका भाई और पत्नी थी. इसी बीच बच्चों को स्कूल छोड़ कर वापस घर लौटे. इसी बीच चोर घर में घुस गए. परिवार के सदस्य को घर के अंदर आने के बाद उन्हे महसूस हुआ की कोई अंदर और मौजूद है.जिसके बाद शोर मचाया और फिर कमरे की तलाशी शुरू की. जिसमें दो चोर पकड़े गए है.
इधर देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड में एक एसआई के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया. जहां लाखों रुपये के घने और कई सामान लेकर फरार हो गए. जिसकी जांच पुलिस कर रही है.
