Jharkhand

रांची में पुलिस जवान के घर चोरी, छत से घुसे चोर जेवर और नकदी लेकर हुए फरार

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

रांची(RANCHI): राजधानी में अपराधीयों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इस बार चोर ने एक पुलिस जवान के ही घर को निशाना बना डाला. दरअसल या मामला पंडरा ओपी क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने एक पुलिस जवान के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर छत के रास्ते घर में घुस्सा और आलमारी में रखे कीमती जेवरात और करीब 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

पीड़ित की पहचान सुनील कुमार पासवान के रूप में हुई है, जो आईआरबी-3, चतरा में हवलदार के पद पर तैनात हैं. उस समय जवान की पत्नी और उनके दो बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे. इसी बीच चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस्सा किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि दूसरे कमरे की आलमारी खुली हुई है और सामान बिखरा पड़ा है. जांच करने पर पता चला कि घर से सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान की बाली, दो पीस जीतिया, दो अंगूठी, चांदी की बिछिया, चांदी का माला और एक चांदी का बिस्किट सहित सभी गहने गायब हैं. इसके साथ ही करीब 70 हजार रुपये नकद भी चोरी हो चुके थे. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित जवान ने पंडरा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई.