Jharkhand

वासेपुर के डॉन पर शिकंजा!भाई और साले के खिलाफ LOC जारी,अब धनबाद पुलिस करेगी कार्रवाई

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): धनबाद के वासेपुर से निकले डॉन प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस और एजेंसी का एक्शन तेज हो गया.प्रिंस खान के दुबई से लेकर धनबाद तक नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी है. इसी कड़ी में अब धनबाद पुलिस के सिफारिस पर LOC यानि लूट आउट सर्कुलर जारी किया गया है. इसके बाद अब रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करने को लेकर केन्द्रीय एजेंसी को पत्र भेजा है. दोनों प्रिंस खान के साम्राज्य को दुबई से संभाल रहे है. साथ ही कई वारदातों में नामजद आरोपी है.

दरअसल वासेपुर के रहने वाले प्रिंस खान के भाई गोपी खान और साले ऋतिक खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. अब वह पुलिस और एजेंसी की नजर से बच कर नहीं निकल सकता है. जैसे ही दुबई से कही दूसरे जगह शिफ्ट होने की कोशिश करेगा. एजेंसी उसपर कार्रवाई करेगी. क्योंकि LOC के बाद अब जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है. रेड कॉर्नर नोटिस जारी होते ही इन्टरपोल दोनों को खोजना शुरू करेगी. और दुबई दोनों अपराधियों को खोज कर भारत प्रत्यर्पण कर लाया जाएगा.

धनबाद पुलिस ने दोनों के अपराध की कुंडली को देखते हुए इमिग्रेशन विभाग को LOC जारी करने को लेकर पत्र लिखा. जिसके बाद एजेंसी को धनबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ सभी जानकारी शेयर किया.सभी की जांच और इनके आतंक को देखते हुए इमिग्रेशन विभाग ने LOC जारी कर दी.अब यह भारत के किसी भी एयरपोर्ट पर पहुंचते है.तो वहाँ से इनकी पहचान के बाद हिरासत में लिया जा सकता है. साथ ही इसके बाद इसकी सूचना धनबाद पुलिस को दी जाएगी. यानि अब सीधे कही भी यह भारत के एयरपोर्ट पर पहुंचते है तो सीधे कार्रवाई हो जाएगी.

धनबाद पुलिस ने साफ किया है कि शहर में अपराधीक वारदात को अंजाम देने वाले या फिर पर्दे के पीछे से किसी गैंग को सपोर्ट करने वाले खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी कीमत पर कोई बच नहीं पाएगा. प्रिंस खान के भाई गोली के खिलाफ धनबाद में 40 और ऋतिक खान के खिलाफ 26 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है. दोनों प्रिंस खान गैंग का संचालन दुबई से कर रहे है. धनबाद समेत आस पास के जिलों में कई वारदात को अंजाम इनके इशारे पर दिया गया है. साथ ही प्रिंस खान गैंग के रंगदारी के पैसे को भी इन्वेस्ट किया गया है. दुबई में ये दोनों ही उसके पैसे से कारोबार चलाते है.

                                

TagsCRIME