रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अब गंभीर स्थिति में है. बताते चलें कि रांची स्थित बरियातू के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. जहां उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऐसे में अब उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. साथ ही चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
मां रूपी सोरेन की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस वक़्त हिल व्यू अस्पताल में ही मौजूद हैं. साथ ही उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी अस्पताल में हैं. ऐसे में गंभीर स्थिति को जान, सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं.
18 सितंबर को अस्पताल में हुई थी भर्ती
बताते चलें कि सांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन को 18 सितंबर को रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऐसे में अब वेंटिलेटर पर इलजारत होने के बाद परिवार वालों की चिंता बढ़ चुकी है. ऐसे में रूपी सोरेन की उम्र 80 वर्ष है और वह लंबे समय से बीमार चल रही हैं. मां की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए ही आज की निर्धारित कैबिनेट की बैठक भी स्थगित की गई है.
