Jharkhand

डबल डाउन हत्याकांड के बाद रांची में पुलिस अलर्ट, SP -SDM ने किया बार का निरिक्षण

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

 

रांची(RANCHI):जमशेदपुर डबल डाउन बार हत्याकांड के बाद रांची पुलिस अलर्ट है. देर रात 11बजे शहर के लालपुर चौक स्तिथ कई बार का पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने निरिक्षण किया. साथ ही कई दिशा निर्देश दिया है. शहर में विधि व्यवस्था को देखते ही एसपी खुद सड़क पर दिखे.

रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि शहर में बीच बीच में पुलिस जाँच करती है. कभी सड़क सुरक्षा  नियम का पालन कराने को सड़क पर उतरते है तो कभी बार और सेंसेटिव स्थानों का निरीक्षण किया जाता है. यह एक रूटीन वर्क है.इसी कड़ी में लालपुर और अन्य बार में निरिक्षण किया गया. देखा गया कि क्या नियम का पालन बार में किया जा रहा है या नही. उन्होंने बताया कि शहर में बार और अन्य स्थानों पर यह सुनिश्चित करना है कि 21साल से कम. उम्र के कोई भी युवा शराब का सेवन ना करें. अगर कोई बार ऐसा करता है तो उनपर कार्रवाई की
 जाएगी.

अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत ने बताया कि शहर में कई जगह से शिकायत मिल रही थी. कही नॉइस पोलुशन का नही रखा जा रहा है. जिसके आधार पर पुलिस के साथ जाँच की गई है. किसी भी बार में कोई गलत नही मिला है. उन्होंने बताया कि अगर नियम के विरुद्ध ज्यादा आवाज़ में कोई भी शोर मचाएगा या गाना बजता है तो फिर कार्रवाई की जाएगी.