Jharkhand

यूथ कांग्रेस में हलचल, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव का पद फिलहाल होल्ड

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

रांची. झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के खिलाफ संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका पद फिलहाल होल्ड पर रख दिया है. यह निर्णय उनके खिलाफ लगे अनुशासनहीनता के आरोपों के बाद लिया गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होने तक उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से दूर रखा गया है. बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था से जुड़े कुछ मामलों को लेकर शिकायतें सामने आई थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर कांग्रेस नेतृत्व ने कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया है. हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक आरोपों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच की जाती है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई और अंतिम निर्णय लिया जाएगा.वहीं, इस घटनाक्रम के बाद झारखंड यूथ कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. अब सभी की नजर कांग्रेस नेतृत्व के अगले कदम और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संगठन आगे और कड़ी कार्रवाई कर सकता है, जबकि आरोप साबित नहीं होने की स्थिति में कुमार गौरव को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.