Jharkhand

SIR में BLA2 करेंगे मतदाताओं की मदद,BLO के साथ प्रक्रिया करेंगे पूरा,जानिए क्या है BLA

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड में SIR को लेकर सरगर्मी तेज है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पत्र भेजकर विधानसभावार नियुक्त बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) की स्थिति से अवगत कराया है. उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अब तक कुल 59,340 BLA-2 नियुक्त किए जा चुके हैं, जो कि एक सराहनीय कदम है.

सीईओ ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में BLA-2 की भूमिका महत्वपूर्ण है. मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के BLA-2 के साथ मिलकर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि (Duplicate) वाले मतदाताओं की सूची का सत्यापन किया जाना है. इस प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए राजनीतिक दलों के एजेंटों का सहयोग बेहद जरूरी है. दलों द्वारा नियुक्त BLA-2 के आंकड़े के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) में  21,645, इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) में 17,479, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में 14,482, आजसू पार्टी (AJSU) में 2,967, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से 2,765 और बहुजन समाज पार्टी (BSP) में  02 है.

बताते चले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर अभी भी BLA-2 के पद रिक्त हैं, वहां सभी मान्यता प्राप्त दल जल्द से जल्द अपने एजेंट नियुक्त करना सुनिश्चित करें. सभी दलों के सक्रिय सहयोग से ही एक शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सकती है. निर्वाचन कार्यालय ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारियों (ERO) को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.