Jharkhand

झारखंड में गैंगवार की आहट! प्रिंस खान को राहुल सिंह की धमकी ,वायरल Audio से अलर्ट पर पुलिस

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): विदेश में बैठ कर आतंक मचाने वाले झारखंड के गैंगस्टरों में अब वर्चस्व की जंग शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर राहुल सिंह और प्रिंस खान आमने सामने है. एक पोस्ट राहुल सिंह की ओर से फेसबूक पर किया गया. जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है. साथ ही चर्चा शुरू हो गई की क्या झारखंड में गैंगवार हो सकता है. और अपराधी आमने सामने हो जाएंगे.

दरअसल एक पोस्ट राहुल सिंह के फेसबुक पेज से किया गया. जिसमें विदेश में बैठ कर गैंग चलाने वाले प्रिंस खान को धमकी दी गई है. इस पोस्ट में दावा किया गया की अगर कोई भी प्रिंस खान का साथ देगा तो वह राहुल गैंग का दुश्मन होगा और उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा. अब इस पोस्ट के बाद पुलिस जांच में जुटी है. आखिर पोस्ट करने वाला कौन है. क्या राहुल खुद विदेश से फेसबूक चला रहा है या फिर झारखंड से ही उसके फेसबूक पेज पर पोस्ट किया जाता है. साथ ही वायरल Audio किसका है. क्या राहुल सिंह या फिर उसके गैंग का कोई सदस्य है.

हलाकी वायरल पोस्ट की "द न्यूज़ पोस्ट" पुष्टि नहीं करता है.लेकिन इस पोस्ट ने कई सवाल खड़े किए है. आखिर कैसे और क्यों प्रिंस खान को धमकी दी गई है. इसके पीछे की कहानी क्या है. इस पूरे कड़ी को जोड़ने की कोशिश पुलिस कर रही है. साथ ही खुफिया विभाग अलर्ट हो कर पोस्ट की जांच में जुटी है.

बता दे कि प्रिंस खान खुद विदेश में बैठा है. विदेश से ही गैंग को चला रहा है. धनबाद से लेकर रांची और अन्य शहर में इसके गुर्गे रंगदारी को लेकर कई वारदात को अंजाम दे चुके है. तो दूसरी तरफ पुलिस प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा कस रही है. जिससे गैंग पूरी तरह से कंट्रोल हो जाए. इस बीच ही अब राहुल सिंह की धमकी से पुलिस और भी अलर्ट है और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है.