Jharkhand

नशे को ना कहें... अभियान में रांची पुलिस निभा रही बड़ी भूमिका,स्कूल कॉलेज में एसपी पढ़ा रहे जागरूकता का पाठ

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): झारखंड में नशे के खिलाफ राज्य सरकार ने एक मुहिम की शुरुआत की है. इस मुहिम में एक तरफ विभाग विभिन्न तरीके से जागरूकता अभियान चला रही है. तो दूसरी तरफ रांची पुलिस ने भी कमान संभाल कर नशे के खिलाफ एक जंग की शुरुआत कर दी है. इस जागरूकता अभियान में रांची के सिटी और ट्रैफिक एसपी अलग अलग स्कूल कॉलेज में पहुंच कर बच्चों को जागरूक कर रहे है. जिससे रांची शहर को नशे की जद से बचाया जा सके.

सोमवार को रांची के गुरुनानक स्कूल में रांची पुलिस ने नशा,महिला सुरक्षा,साइबर और ट्रैफिक नियम का पाठ बच्चों को पढ़ाया. स्कूल के बच्चों को सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया की कैसे एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने बच्चों को समझाया की नशा का प्रकोप क्या होता है. साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में ट्रैफिक नियम का पालान करना कितना जरूरी है. इसके साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा पर जागरूक किया है. पुलिस ने बच्चों को बताया की अगर आस पास नशे की तस्करी या इस्तेमाल किया जा रहा है तो डायल 112 पर सूचना दे सकते है.  

बता दे कि शहर में नशे के खिलाफ पुलिस का ड्राइव लंबे समय से चल रहा है. रांची के विभिन्न हॉट स्पॉट वाले इलाकों में रांची पुलिस ने कार्रवाई कर नशे के सामना की सप्लाई करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा है. दूसरी तरफ खुद जागरूक करने में लगे है. जिससे शहर में किसी भी जगह पर नशे के सामान की तस्करी ना हो और एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके.             

TagsRANCHI