☰
Jharkhand

RKDF University में नए Law Students का स्वागत, अधिवक्ताओं ने साझा किए कोर्ट के अनुभव

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

रांची (RANCHI). रांची स्थित RKDF University के स्कूल ऑफ लॉ  में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नए छात्रों को विश्वविद्यालय के माहौल, पढ़ाई, अनुशासन और कैंपस से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई. इसका मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय और कानून की पढ़ाई के बारे में बेहतर तरीके से समझाना था.

कार्यक्रम में हाई कोर्ट और लोअर कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी हिस्सा लिया. अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कोर्ट में काम करने के अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है. इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कानून की अच्छी जानकारी के साथ सही तरीके से बात करने की क्षमता, तर्क देने की कला, अनुशासन, आत्मविश्वास और ईमानदारी भी जरूरी है.

कार्यक्रम में RKDF University की चांसलर डॉ. साधना कपूर चांसलर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने छात्रों से कानून की पढ़ाई को गंभीरता से लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के समय अनुशासन बनाए रखना चाहिए और हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

इस दौरान वाइस चांसलर, प्रो-वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, डीन एकेडमिक, डीन और HOD, School of Law समेत विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे. सभी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने और भविष्य के करियर के लिए खुद को तैयार करने की सलाह दी.

कार्यक्रम में छात्रों को University के Rules & Regulations, Discipline, Academic Conduct, Protocol और Campus Decorum के बारे में भी बताया गया. शिक्षकों और वक्ताओं ने कहा कि एक अच्छे Law Student के लिए कानून की जानकारी के साथ अच्छा व्यवहार, संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और नैतिकता भी जरूरी है. विद्यार्थियों को भविष्य में कानून के क्षेत्र की गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपने व्यवहार और व्यक्तित्व को विकसित करने की सलाह दी गई.

सीनियर और सुपर सीनियर विद्यार्थियों ने नए छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने पढ़ाई, कॉलेज की गतिविधियों और कैंपस लाइफ  से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताईं. इससे नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के माहौल को समझने में मदद मिली. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं. इन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा.

कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई की शुरुआत के साथ अनुशासन, व्यावहारिक जानकारी, अच्छे व्यवहार और जिम्मेदारी का महत्व समझाना रहा. कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को उनके आने वाले शैक्षणिक और पेशेवर जीवन के लिए तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किया गया.