☰
Jharkhand

रांची: टेंट हाउस संचालक पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का लगा आरोप, मामले में FIR दर्ज

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप एक टेंट हाउस संचालक पर लगा है, जहां बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी सहेली के साथ जामुनगढ़ जंगल के पास से गुजर रही थी, तभी एक युवक ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है. छात्रा और उसकी सहेली ने इसका कड़ा विरोध किया और मौके पर शोर मचाना शुरू कर दिया. ऐसे में दोनों के विरोध और आसपास लोगों के जुटने की आशंका के बीच आरोपी मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक होंडा शाइन मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा था. छात्रा और उसकी सहेली ने जब इस घटना का विरोध किया तो स्थिति बिगड़ती देख आरोपी बाइक से फरार हो गया. 

घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.