Jharkhand

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 51वां  जन्मदिन है. इस मौके पर हर तरह से शुभकामनाएं मिल रही है. पीएम मोदी से लेकर कई कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएँ  भेजी हैं. वहीं राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. परिमल नाथवानी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की. 

 

 

 

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर झारखंड में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है. सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है. बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता हैं और वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. उनके जन्मदिन पर राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं.