रांची(RANCHI): राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की एक सीट हारने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. गठबंधन के नेता एक दूसरे दल को शक की निगाह से देख रहे है. साथ ही कांग्रेस और राजद खुल कर आमने सामने आगई. इस बीच ही अब झामुमो ने गठबंधन की एक सीट हारने पर अब समीक्षा का निर्णय लिया है. कई बैठकों के बाद किसने खेल किया यह जानने की कोशिश झारखंड मुक्ति मोर्चा करेगी. पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस हार की समीक्षा करने का निर्णय लिया है.
झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी 34 विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया और गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिया. उन्होंने बताया कि वह स्वयं पार्टी एजेंट के रूप में पूरे मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मौजूद थे और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे.
विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले गठबंधन दलों की कई बैठकें की थी. मतदान को लेकर रणनीति बनाई गई थी और विधायकों को प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए अभ्यास (मॉक ड्रिल) भी कराया गया था. उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों के बावजूद गठबंधन के एक प्रत्याशी का चुनाव हार अपेक्षा के अनुरूप नहीं है.
विनोद पांडे के अनुसार राज्यसभा चुनाव परिणाम की महागठबंधन में समीक्षा की जाएगी और यह देखा जाएगा कि किन कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है. ताकि, भविष्य में ऐसी कमियों को दूर किया जा सके और भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई में इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.
बता दे कि झारखंड की दो राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को मतदान हुआ. जिसमें जीत का आकड़ा होने के बाद भी इंडिया गठबंधन एक सीट हार गई और एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी को जीत मिली. इस हार के बाद गठबंधन में सवाल उठा की आखित किसने खेल किया और चूक कहा हुई है.
